हरिद्वार : अर्धकुंभ मेले के अंतर्गत ज्यादातर हो स्थाई कार्य। अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती से महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुलाकात कर मेले के अंतर्गत जनहित के कई मुख्य कार्यों हेतु पत्र सौंपा जिनका लाभ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही मेला उपरांत हरिद्वार की जनता को भी मिल सकेगा। सुनील सेठी ने मुख्यता गंगा आरती के लाइव दिव्य दर्शन हेतु विशेषकर दूधाधारी से रेलवे स्टेशन तक कुछ मुख्य खाली स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगवाए जाने की मांग रखी जिसका पुण्य लाभ श्रद्धालुओं को मेले के बाद भी मिल सके।
भीड़ का दबाव बढ़ने पर जो श्रद्धालु हरकी पोड़ी न पहुंच लाए वो नियत किसी भी स्थान पर रुककर या चलते समय मां गंगा आरती के दर्शन का लाभ ले सके। फ्लाइओवरों के नीचे स्थाई सुलभ शौचालयों सहित पानी के प्याऊ हर तिराहे चौराहे के पास बनवाये जाने हेतु सहित कई गंगा घाटों पर उतरी हरिद्वार सप्तऋषि से सिंहद्वार तक बरसातों में टूट चुकी रेलिंग चेन पुनः लगाए जाने की मांग रखी। मेला बजट से भीमगोड़ा सहित सर्वानंद अंडर पास जनता की सुविधाओं हेतु रेलिंग लगा सी सी रोड बनवाए जाने की मांग रखते हुए भीमगोड़ा ऊँचे पुल की मरम्मत सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए
एन एच ए आई के सहयोग से सिंह द्वार से शांतिकुंज तक के फ्लाइओवरों के सभी अंडरपासों को अतिक्रमण मुक्त कर उन पर सौंदर्यीकरण के कार्यों की मांग भी रखी । अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती ने मेले के दौरान जनहित श्रद्धालुओं के हितों का ध्यान रखते हुए अच्छे कार्य करवाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। मांग पत्र सौंपने वालो में मुख्य रूप से गौरव भाटिया, भागीरथ प्रजापति, लाल जी यादव, देवेंद्र गोयल, हरिमोहन भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।